Header Ads Widget

वैश्वीकरण एवं भारतीय अर्थव्यवस्था : कक्षा 10 अर्थशास्त्र सामाजिक विज्ञान अध्याय 4

 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न ?


प्रश्न 1. वैश्वीकरण को बढ़ावा देने वाले कारक कौन-कौन से हैं?


उत्तर- वैश्वीकरण को बढ़ावा देने वाले कारकों में बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ, उच्च प्रौद्योगिकी, यातायात के विकसित साधन, विश्व व्यापार संगठन, सूचना प्रौद्योगिकी आदि प्रमुख हैं।


प्रश्न 2.बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने किन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा निवेश किया?


उत्तर-बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने शहरी इलाकों के उद्योगों जैसे सेलफोन, मोटर गाड़ियों, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों, ठंडे पेय पदार्थों और जंक खाद्य पदार्थों एवं बैंकिंग क्षेत्रों में ज्यादा निवेश किया।


प्रश्न 3. भारत की कौन-कौन सी कंपनियाँ बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ हैं ?


उत्तर-भारत की टाटा मोटर्स (मोटर गाड़ियाँ), इंफोसिस (आई.टी.), रैनबैक्सी (दवाइयाँ), एशियन पेंट्स (पेंट), सुंदरम फास्नर्स (नट और बोल्ट) बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ बन चुकी हैं।


प्रश्न 4. विश्व व्यापार संगठन में कितने सदस्य हैं? 


उत्तर- विश्व व्यापार संगठन में 164 सदस्य हैं।


प्रश्न 5.वैश्वीकरण से क्या तात्पर्य है?


उत्तर- अधिक विदेश व्यापार और अधिक विदेशी निवेश के कारण विभिन्न देशों के बाजारों एवं उत्पादनों में एकीकरण हो रहा है। विभिन्न देशों के बीच परस्पर संबंध और तीव्र एकीकरण की प्रक्रिया ही वैश्वीकरण है।


 प्रश्न 6 विश्व व्यापार संगठन क्या है?


उत्तर- विश्व व्यापार संगठन एक ऐसा संगठन है जिसका ध्येय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को उदार बनाना है। विकसित देशों की पहल पर शुरू विश्व व्यापार संगठन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से संबंधित नियमों को लागू करता है। इसकी स्थापना 1 जनवरी, 1995 में की गयी थी।

 

 प्रश्न 7 बहुराष्ट्रीय कंपनियों से क्या तात्पर्य है?


उत्तर-वे उद्यम जिनका उद्योग एक देश में स्थापित नहीं होता, बल्कि अनेक देशों में स्थापित होता है।


प्रश्न 8.आर्थिक सुधारों या नई आर्थिक नीति 1991 को परिभाषित कीजिए।


उत्तर-आर्थिक सुधारों या नई आर्थिक नीति को भारत सरकार द्वारा जुलाई 1991 से अपनाई गई आर्थिक नीति के रूप में परिभाषित किया जाता है।


प्रश्न 9. निजीकरण को परिभाषित कीजिए।


उत्तर-निजीकरण से तात्पर्य निजी क्षेत्र पर से कड़े नियंत्रण को हटाकर उन्हें जरूरी निर्णय लेने के लिए मुक्त करना है।


प्रश्न 10 उदारीकरण से क्या तात्पर्य है?


उत्तर-उदारीकरण से तात्पर्य अनावश्यक व्यापार प्रतिबंधों को हटाकर अर्थव्यवस्था को अधिक प्रतियोगी बनाना है जिससे सभी को लाभ प्राप्त हो सके।


प्रश्न 11. अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण से क्या तात्पर्य है?


उत्तर- अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण से तात्पर्य विभिन्न विशेष तकनीकों का उपयोग करके उत्पादन करने से है।


प्रश्न 12. वैश्वीकरण का लाभ अधिक लोगों को हो, इसके लिए सरकार क्या कदम उठा सकती है?


उत्तर- (i) श्रम नियमों का ठीक से पालन हो। 

(ii) अपने निष्पादन को सुधारने के लिए छोटे उत्पादकों की सहायता करना। 

(iii) यदि आवश्यक हो तो व्यापार तथा निवेश पर अवरोध लगाना।


प्रश्न 13. विदेशी व्यापार का मुख्य कार्य क्या है?


उत्तर- विदेशी व्यापार किसी भी देश की उन्नति का मूल आधार है। यह पारस्परिक सहयोग में वृद्धि करता है। संकटकालीन स्थिति में एक दूसरे देश को सहायता प्रदान करता है। इसके अन्तर्गत किसी देश द्वारा अतिरिक्त उत्पादित वस्तुओं को अन्य देशों के बाजार में बेचा जा सकता है।


प्रश्न 14. विदेशी व्यापार के उदारीकरण से आप क्या समझते हैं? 


उत्तर- दूसरे देशों से होने वाले व्यापार पर अवरोधों या प्रतिबंधों को हटाना ही विदेशी व्यापार का उदारीकरण कहलाता है।


Post a Comment

0 Comments