Header Ads Widget

Latest

6/recent/ticker-posts

vikaash economics(अर्थशास्त्र) chapter 1: यूपी बोर्ड परीक्षा के महत्वपूर्ण लघु प्रश्न और उत्तर


विकास अर्थशास्त्र अध्याय 1 के महत्वपूर्ण लघु प्रश्न और उत्तर यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आपकी मदद कर सकते हैं। इस अध्याय में, आपको आर्थिक विकास के बारे में समझ जानकारी मिलेगी। इस अध्याय के प्रश्न आपको अध्याय के मुख्य विषयों के बारे में सोचने और समझने की अनुमति देते हैं।


कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न जो इस अध्याय में सम्मिलित हो सकते हैं, निम्नलिखित हैं:


1.आर्थिक विकास क्या है?

2. आर्थिक विकास क्यों महत्वपूर्ण है?

3. आर्थिक विकास के मुख्य कारक कौन से हैं?

4. आर्थिक विकास के लिए सरकार कैसे मदद कर सकती है?

5. भारत की आर्थिक विकास योजनाएं क्या हैं?


इन प्रश्नों के जवाब देने के लिए, आपको अध्याय के विभिन्न विषयों जैसे कि आर्थिक विकास के अनुपात, ग्रामीण विकास, विकास एवं समानता और आर्थिक विकास के बाधाएं के बारे में ज्ञान होना चाहिए।


इस अध्याय में दिए गए प्रश्नों के जवाबों के साथ-साथ, आपको उनके सही उत्त



        लघु उत्तरीय प्रश्न ?



प्रश्न 1.मानव विकास के लिए साक्षरता क्यों अनिवार्य है? 


उत्तर - साक्षरता व्यक्ति को इस योग्य बनाती है कि वह अपना सर्वांगीण विकास कर सके। एक साक्षर व्यक्ति एक अच्छा नागरिक हो सकता है। वह अपने देश की राजनीति के प्रति जागरूक रहता है तथा अपने अधिकारों का प्रयोग करना जानता है। उसे अपने कर्त्तव्यों का भी बोध होता है। यदि उसके अधिकारों का हनन भी हो, तो वह उनकी सुरक्षा के लिए प्रयत्न भी कर सकता है। साक्षरता मनुष्यों को बुरे व्यसनों से बचाती है। साक्षरता से व्यक्ति आर्थिक दृष्टि से इतना सक्षम हो जाता है कि वह अपने परिवार और समाज के लिए कुछ कर सके। 



प्रश्न 2.'विश्व विकास रिपोर्ट, 2017' के आधार पर हुए वर्गीकरण को स्पष्ट कीजिए ।


उत्तर- विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट, 2017 में देशों के वर्गीकरण में 'औसत आय' को मापदंड बनाया गया है। वे देश जिनकी प्रतिव्यक्ति आय US $ 12,056 प्रतिवर्ष या उससे अधिक है, समृद्ध देश हैं और वे देश जिनकी प्रतिव्यक्ति आय US $ 955 प्रतिवर्ष या उससे कम है, उन्हें निम्न आय देश कहा गया है। भारत मध्यम आय वर्ग के देशों में आता है क्योंकि उसकी प्रतिव्यक्ति आय वर्ष 2017 में केवल US $ 1820 प्रतिवर्ष थी।



प्रश्न 3.मानव विकास के विभिन्न मापदंडों का उल्लेख कीजिए।


 उत्तर—-संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने मानव विकास को मापने के तीन मापदंड दिए हैं, जो निम्नलिखित हैं-

1. दीर्घायु - जिस देश में लोगों की जीवन प्रत्याशा जितनी अधिक होगी ह मानव विकास की दृष्टि से उतना ही अधिक विकसित देश माना जाएगा।


2. साक्षरता - जिस देश में साक्षरता की दर जितनी अधिक होगी, वह श उतना ही अधिक विकसित देश माना जाएगा।


3. जीवन स्तर -जिस देश में लोगों की प्रतिव्यक्ति आय अधिक होगी, हाँ लोगों का जीवन स्तर अच्छा होगा। ऐसा देश अधिक विकसित माना जाएगा। 


प्रश्न 4. मानव विकास में स्वास्थ्य की क्या भूमिका है?


उत्तर- मानव विकास में स्वास्थ्य की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। स्वास्थ्य से तात्पर्य व्यक्ति के सर्वमुखी विकास से है। स्वास्थ्य से अभिप्राय केवल जीवित रहना न रोगों का निवारण करना ही नहीं है, बल्कि जनसंख्या नियंत्रण, परिवार कल्याण तथा नशीले पदार्थों पर रोक लगाने आदि पक्षों पर भी ध्यान दिया जाता है। जिन देशों में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी ये सभी सुविधाएँ मिलती हैं, उन देशों में स्वस्थ मानव संसाधन देश के सामाजिक तथा आर्थिक विकास में सक्रिय योगदान देकर देश को विकसित देशों की श्रेणी में ला सकते हैं।



प्रश्न 5. मौद्रिक राष्ट्रीय आय एवं वास्तविक राष्ट्रीय आय में अंतर स्पष्ट कीजिए।


उत्तर - चालू कीमतों पर राष्ट्रीय आय को मौद्रिक राष्ट्रीय आय कहते हैं। इस आय में किसी देश में एक लेखा वर्ष की अवधि में उत्पादित वस्तुओं तथा सेवाओं का मूल्यांकन चालू प्रचलित बाजार कीमतों पर किया जाता है। इसके अतिरिक्त वास्तविक राष्ट्रीय आय आधार वर्ष की कीमतों पर वस्तुओं तथा सेवाओं का मूल्य है। इसके अंतर्गत वस्तुओं तथा सेवाओं का मूल्यांकन स्थिर कीमत या आधार वर्ष की कीमतों पर किया जाता है।



Post a Comment

0 Comments