Header Ads Widget

Latest

6/recent/ticker-posts

up board Class 10th Science जैव प्रक्रम ( विज्ञान ) subject Question - Jaiv Prakram long type Question Answer |Jaiv Prakram prashan uttar

 



अतिलघु उत्तरीय प्रश्न



प्रश्न 1. श्वसन को परिभाषित कीजिए। (2015, 13, 12)

अथवा श्वसन क्रिया को परिभाषित कीजिए तथा बताइए कि इस क्रिया में किस प्रकार ऊर्जा ATP में स्थानान्तरित होती है? 


उत्तर- श्वसन वह क्रिया है, जिसमें कोशिका में कार्बनिक यौगिकों (प्रायः ग्लूकोस) का ऑक्सीकरण होता है। इस क्रिया में CO, तथा ऊर्जा उत्पन्न होती है। इस ऊर्जा को विशेष ATP अणुओं में विभवीय ऊर्जा के रूप में संचित किया जाता है।

C6H12O6 + 6O2 2→ 6CO2 + 6H2O + 673 किलो कैलोरी ऊर्जा  


प्रश्न 2. उस श्वसन प्रक्रिया का नाम लिखिए, जिसमें O2 की आवश्यकता नहीं

होती।  (2010)


उत्तर-अनॉक्सीश्वसन में ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं होती है। इस क्रिया में ग्लूकोस का पूर्ण ऑक्सीकरण नहीं होता है। अतः यहाँ एथिल एल्कोहॉल (C ূH, OH) तथा CO♭ बनते हैं। इसमें ग्लूकोस के एक अणु से ATP के दो अणु प्राप्त होते हैं।


प्रश्न 3. श्वसन क्रिया कोशिका के किस अंगक में होती है? 


उत्तर-श्वसन क्रिया कोशिका के कोशिकाद्रव्य तथा माइटोकॉण्ड्रिया में होती है। कोशिकीय श्वसन को दो भागों में विभाजित किया गया है

(i) ग्लाइकोलाइसिस यह क्रिया कोशिकाद्रव्य में सम्पन्न होती है।

 (ii) क्रेब्स चक्र यह क्रिया माइटोकॉण्ड्रिया में सम्पन्न होती है।


प्रश्न 4. वायवीय एवं अवायवीय श्वसन में अन्तर लिखिए । 




प्रश्न 5. श्वसन क्रिया में ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड के वाहक का नाम लिखिए।  (2009)


उत्तर-श्वसन क्रिया में ऑक्सीजन का परिवहन हीमोग्लोबिन द्वारा होता है और कार्बन डाइऑक्साइड का परिवहन मुख्यतया बाइकार्बोनेट के रूप में होता है। कुछ मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड का वहन हीमोग्लोबिन और रुधिर प्लाज्मा द्वारा भी होता है।


प्रश्न 6. श्वसन तथा दहन में अन्तर लिखिए।




Post a Comment

0 Comments