बहुविकल्पीय प्रश्न ? (1 अंक)
1.अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन कब से कब तक चला था?
(क) 1948 ई. से 1953 ई. तक
(ख) 1954 ई. से 1968 ई. तक
(ग) 1965 ई. से 1969 ई. तक
(घ) 1971 ई. से 1976 ई. तक
उत्तर- (ख) 1954 ई. से 1968 ई. तक
2.ऑस्ट्रेलिया के धावक पीटर नार्मन ने किस तरह अमेरिकी खिलाड़ियों के प्रति अपना समर्थन जताया ?
(क) काला झंडा दिखाकर
(ख) मानवाधिकार का बिल्ला लगाकर
(ग) नंगे पाँव पदक लेकर
(घ) सर पर काली पट्टी बाँधकर
उत्तर—(ख) मानवाधिकार का बिल्ला लगाकर
3.अश्वेत शक्ति आंदोलन कब शुरू हुआ और कब तक चलता रहा?
(क) 1955 ई. से 1962 ई. तक
(ख) 1962 ई. से 1965 ई. तक
(ग) 1966 ई. से
1975 ई. तक
(घ) 1976 ई. से 1980 ई. तक
उत्तर—(ग) 1966 ई. से 1975 ई. तक
4.अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन किसके नेतृत्व में
चलाए गए थे?
(क) अब्राहम लिंकन
(ग) पीटर नार्मन
(ख) मार्टिन लूथर किंग जूनियर
(घ) टॉमी स्मिथ
उत्तर—(ख) मार्टिन लूथर किंग जूनियर
5.निम्नलिखित में किस देश को धार्मिक और जातीय पहचान के आधार पर विखंडन का सामना करना पड़ा?
(क) बेल्जियम
(ख) आयरलैंड
(ग) यूगोस्लाविया
(घ) पोलैंड
उत्तर—(ग) यूगोस्लाविया
6.अश्वेत अमेरिकी या अश्वेत शब्द उन अफ्रीकी लोगों के वंशजों के लिए प्रयुक्त होता है जिन्हें 17वीं से 19वीं सदी की शुरुआत तक अमेरिका में गुलाम बनाकर लाया गया था। उन्हें कहा जाता है-
(क) एफ्रो-अमेरिकी
(ख) रेड इंडियन
(ग) मूल अफ्रीकी
(घ) मूल अमेरिकी
उत्तर—(क) एफ्रो-अमेरिकी
7. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने कार्लोस और स्मिथ द्वाराराजनीतिक बयान देने की इस युक्ति को ओलंपिक भावना के विरुद्ध बताते हुए उन्हें दोषी करार दिया और उन्हें किस प्रकार दंड दिया?
(क) उनके पदक वापस ले लिए गए
(ख) उन्हें दो वर्ष की कारावास की सजा दी गई
(ग) उन पर आर्थिक रूप से जुर्माना लगाया गया
(घ) उन्हें ओलंपिक में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया
उत्तर—(क) उनके पदक वापस ले लिए गए
8.मैक्सिको ओलंपिक खेल में किन दो खिलाड़ियों ने अमेरिका में चल रहे नस्लवाद का विरोध किया था?
(क) मार्शल और जॉन पीटर
(ख) रूजवेल्ट और मैकडोनाल्ड
(ग) टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस
(घ) इरिस्मस और मार्सिए
उत्तर—(ग) टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस
9.आयरलैण्ड में कौन-कौन से समूह के लोग रहते हैं ?
(क) अंग्रेजी भाषी और आयरिश भाषी
(ख) कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट
(ग) स्कॉटिश और नार्मन लोग
(घ) फ्रेंच और रोमन लोग
उत्तर- (ख) कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट
10.समरूप समाज का अस्तित्व किस देश में है?
(क) नार्वे और फिनलैंड
(ख) जर्मनी और स्वीडन
(ग) ब्रिटेन और फ्रांस
(घ) अमेरिका और कनाडा
उत्तर- (ख) जर्मनी और स्वीडन
11. सामाजिक विभाजन अधिकांशतः किस पर आधारित होता है?
(क) लिंग
(ख) जाति
(ग) जन्म
(घ) धर्म
उत्तर—(ग) जन्म
12.इनमें से कौन-सा कथन 'अश्वेत शक्ति आंदोलन' के बारे में
सही नहीं है?
(क) यह 1966 में उभरा
(ख) यह 1975 तक चला
(ग) यह एक अधिक उग्रवादी आंदोलन था
(घ) इसने शांतिपूर्ण तरीकों की वकालत की
उत्तर—(घ) इसने शांतिपूर्ण तरीकों की वकालत की
13.भारत में कौन-सा समुदाय संयुक्त राज्य अमेरिका में अश्वेतों की तरह कमोवेश उसी स्थिति में है-
(क) ब्राह्मण
(ख) दलित
(ग) वैश्य
(घ) क्षत्रिय
उत्तर- (ख) दलित
14.समान प्रकार के लोगों के साथ समाज को कहा जाता है-
(क) समरूप
(ख) विजातीय
(ग) इंसानियत
(घ) नम्र
उत्तर- (क) समरूप
15.1968 ई0 में ओलंपिक खेलों का आयोजन कहाँ हुआ था?
(क) लंदन
(ख) पेरिस
(ग) दिल्ली
(घ) मैक्सिको
उत्तर-(घ) मैक्सिको
16.1954 ई0 से 1968 ई० तक अमेरिका में निम्नलिखित में से कौन-सा आंदोलन चला?
(क) धर्म सुधार आंदोलन
(ग) चर्च सुधार आंदोलन
(ख) नागरिक अधिकार आंदोलन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (ख) नागरिक अधिकार आंदोलन
17. सामाजिक विभाजनों की राजनीति का परिणाम तीन चीजों पर निर्भर करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा तीन चीजों के अंतर्गत नहीं आता?
(क) लोगों में अपनी पहचान के प्रति आग्रह की भावना
(ख) किसी समुदाय की मांगों को राजनीतिक दल कैसे उठा रहे हैं।
(ग) सरकार का रुख
(घ) सकारात्मक नजरिया रखना
उत्तर—(घ) सकारात्मक नजरिया रखना
18.भारत में कितनी भाषाएँ बोली जाती हैं?
(क) 500 से अधिक
(ख) 450 से अधिक
(ग) 400 से अधिक
(घ) 380 से अधिक
उत्तर- (क) 500 से अधिक
19. संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाएँ शामिल हैं?
(क) 18
(ख) 20
(ग) 22
(घ) 24
उत्तर- (ग) 22
20.भारत की कितने प्रतिशत जनसंख्या गरीबी की रेखा के नीचे है?
(क) 20%
(ख) 22%
(ग) 24%
(घ) 26%
उत्तर — (घ) 26%
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न ? (2 अंक)
प्रश्न 1. अमेरिकी समाज के दो सामाजिक विभाजन कौन से हैं?
उत्तर-अमेरिकी समाज के दो सामाजिक विभाजन हैं-
(1) अश्वेत अमेरिकी समाज, (2) श्वेत अमेरिकी समाज।
प्रश्न 2.भारत में सामाजिक विभाजन का क्या आधार है?
उत्तर—भारत में सामाजिक विभाजन का आधार सामाजिक भिन्नता तथा सांस्कृतिक विभिन्नता है।
प्रश्न3.टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस में दो समानताएँ बताइए।
उत्तर-(1) दोनों ही एफ्रो-अमेरिकी थे।
(2) दोनों ने मैक्सिको ओलंपिक में क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक जीते थे।
प्रश्न 4.अल्पसंख्यक वर्ग का क्या अर्थ है?
उत्तर-अल्पसंख्यक वर्ग उन वर्गों को कहा जाता है जिनकी सदस्य संख्या देश की आधी जनसंख्या से कम हो।
प्रश्न 5.अश्वेत शक्ति आंदोलन क्या था?
उत्तर-यह एक ऐसा आंदोलन था जिसका उद्देश्य अश्वेत लोगों के विरुद्ध होने वाले नस्ल पर आधारित भेदभाव को समाप्त कराना था। मार्टिन लूथर किंग इस आंदोलन के मुख्य नेता थे।
प्रश्न 6.सामाजिक विभाजन का क्या अर्थ है?
उत्तर-सामाजिक विभाजन का अर्थ है समाज का जाति, धर्म, भाषा, लिंग अथवा क्षेत्र आदि के आधार पर विभाजन करना।
प्रश्न 7.सामाजिक विभिन्नता से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-सामाजिक विभिन्नता का अर्थ वे परिस्थितियाँ हैं जहाँ सामाजिक,
आर्थिक अथवा जातीय असमानता के आधार पर लोगों के बीच भेदभाव किया जाता है।
प्रश्न 8.एफ्रो-अमेरिकी से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-एफ्रो अमेरिकन, अश्वेत शब्द उन अफ्रीकी लोगों के वंशजों के लिए प्रयुक्त होता है जिन्हें 17वीं सदी से लेकर 19वीं सदी की शुरुआत तक अमेरिका में गुलाम बनाकर लाया गया था।
प्रश्न 9.नस्लभेद से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-किसी देश या समाज में नस्ल के आधार पर कुछ लोगों को नीचा या हीन समझना नस्लभेद कहलाता है।
प्रश्न 10.रंगभेद से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-रंग के आधार पर भेदभाव करना अर्थात् जहाँ श्वेत और अश्वेत लोग रहते थे वहाँ अश्वेतों के साथ बुरा व्यवहार किया जाता था। जैसे— दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीति अपनाई गई और अश्वेतों को सभी अधिकारों से वंचित रखा गया।
प्रश्न 11. मैक्सिको ओलंपिक खेल में किन दो खिलाड़ियों ने अमेरिका में चल रहे नस्लवाद का विरोध किया था?
उत्तर- टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस
प्रश्न 12. यूगोस्लाविया का विभाजन क्यों हुआ?
उत्तर-धार्मिक और जातीय विभाजन के आधार पर शुरू हुई राजनीतिक होड़ में यूगोस्लाविया कई टुकड़ों में बँट गया।
प्रश्न 13. अमेरिका में नागरिक सुधार आंदोलन क्या था?
उत्तर—मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में 1954 से नागरिक अधिकार आंदोलन को चलाया गया था। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य एफ्रो-अमेरिकी लोगों के विरुद्ध होने वाले नस्ल आधारित भेदभाव को मिटाना था। यह आंदोलन अहिंसक था।
प्रश्न 14. विभाजित समाज से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-एक ऐसा समाज जिसमें सामुदायिक, सांस्कृतिक या जातीय विभिन्नताएँ बहुत गहरी होती हैं।
प्रश्न 15. आस्ट्रेलियाई धावक पीटर नार्मन ने अमेरिकी अश्वेत धावक कार्लोस और स्मिथ को किस प्रकार अपना समर्थन दिया था?
उत्तर-आस्ट्रेलियाई धावक पीटर नार्मन ने पुरस्कार समारोह में अपनी जर्सी पर मानवाधिकार का बिल्ला लगाकर कार्लोस और स्मिथ के प्रति अपना समर्थन जताया।
प्रश्न 16. सन् 1968 ई. में ओलंपिक खेलों का आयोजन कहाँ हुआ था?
उत्तर—मैक्सिको में।
प्रश्न 17. अश्वेत अमेरिकी किसे कहा जाता है?
उत्तर-वे जो अफ्रीका से लाए गए दासों की सन्तान हैं और अब वे अमेरिका में रह रहे हैं, उन्हें अश्वेत अमेरिकन कहा जाता है।
प्रश्न 18. टॉमी स्मिथ तथा जॉन कार्लोस ने बिना जूता पहने जुराब में अपना पदक क्यों ग्रहण किया था?
उत्तर-अमेरिका में काले लोगों की गरीबी एवं नस्लवादी भेद-भाव की ओर विश्व का ध्यान आकर्षित करने के लिए
प्रश्न 19.पीटर नार्मन कौन था?
उत्तर-पीटर नार्मन आस्ट्रेलियाई धावक था। उसने 1968 में हुए मैक्सिको ओलंपिक मुकाबले में 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था।
प्रश्न 20. स्मिथ और कार्लोस का ओलंपिक पदक वापस क्यों ले लिया गया?
उत्तर-ओलंपिक संघ ने उन्हें राजनीतिक बयान देकर ओलंपिक भावना का उल्लंघन करने का दोषी माना था।
प्रश्न 21. अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन कितने वर्ष तक चलता रहा?
उत्तर—अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन 14-15 वर्ष तक, 1954 से 1968 के मध्य तक चलता रहा।
प्रश्न 22. श्रीलंका में किस तरह के सामाजिक विभेद हैं?
उत्तर-भाषाई एवं धार्मिक।
प्रश्न 23. अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन किस अश्वेत नेता की अगुवाई में चलाया गया ?
उत्तर-मार्टिन लूथर किंग जूनियर।
प्रश्न 24. विश्व के कौन-से देश में समरूप समाज है?
उत्तर-जर्मनी और स्वीडन में। जहाँ मोटे तौर पर अधिकतर लोग एक ही नस्ल और संस्कृति के हैं।
प्रश्न 25. अमेरिका के नागरिक अधिकार आंदोलन का मुख्य उद्देश्य
क्या था?
उत्तर— नस्ल आधारित भेदभाव को मिटाना।
लघु उत्तरीय प्रश्न?
प्रश्न 1. लोकतंत्रीय देशों में सामाजिक विभाजन का प्रभाव बताइए।
उत्तर—लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले देशों में राजनीतिक दलों के बीच प्रतिद्वन्द्विता का वातावरण होता है। इस प्रतिद्वन्द्विता के कारण कोई भी समाज विघटित हो सकता है। यदि राजनीतिक दल समाज में विद्यमान विभाजनों के हिसाब से राजनीतिक होड़ करने लगे तो इससे सामाजिक विभाजन राजनीतिक विभाजन में परिवर्तित हो सकता है और ऐसे में देश विखण्डन की ओर जा सकता है। सत्यता यह है कि राजनीति में सामाजिक विभाजन की प्रत्येक अभिव्यक्ति फूट पैदा नहीं करती। कई देशों में ऐसी पार्टियाँ हैं जो केवल एक ही समुदाय पर ध्यान देती हैं और उसी के हित में राजनीति करती हैं, लेकिन इन सबकी परिणति देश के विखण्डन में नहीं होती है।
2. सामाजिक विभाजन से क्या आशय है?
उत्तर- प्रत्येक समाज के लोगों में जाति, धर्म, भाषा, संस्कृति, जन्म आदि के आधार पर अंतर पाया जाता है, जिसे सामाजिक विभिन्नताओं का नाम दिया जाता है। जब कोई सामाजिक विभिन्नता दूसरी अनेक विभिन्नताओं से बड़ी हो जाती है और लोग अपने को अलग-अलग समुदायों से सम्बन्धित मानने लगते हैं, तो वह सामाजिक विभाजन बन जाता है। उच्च और निम्न जातियों के बीच अंतर भारत में सामाजिक विभाजन का एक प्रमुख उदाहरण है। अमेरिका में श्वेत व अश्वेत लोगों के बीच अंतर सामाजिक विभाजन का ही उदाहरण है।
प्रश्न 3.भारत में सामाजिक विभिन्नताओं के लिए उत्तरदायी तीन प्रमुख तत्त्वों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर- निम्नलिखित तीन तत्त्व भारत में सामाजिक विभिन्नता को प्रदर्शित करते हैं-
(1) जातीय विभिन्नता-भारत में अनेक जातियों-उपजातियों के लोग एक साथ रहते हैं। यथार्थ में भारतीय समाज जाति व्यवस्था पर आधारित है।
(2) भाषायी विविधता- भारत में 500 से अधिक भाषाएँ बोली जाती हैं। इनमें से 22 भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया है।
(3) भारत में विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग निवास करते हैं। इनमें हिन्दू, जैन, बौद्ध, सिख, ईसाई, पारसी और मुसलमान आदि धर्मों को मानने वाले शामिल हैं।
प्रश्न 4.1968 के ओलंपिक खेल कहाँ आयोजित हुए थे? अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक एसोसिएशन ने कार्लोस और स्मिथ को दोषी ठहराकर दंड दिया लेकिन राजनीति ने उन्हें विशेष सम्मान क्यों दिया?
उत्तर—(1) सन् 1968 के ओलंपिक खेल मैक्सिको देश के मैक्सिको शहर में आयोजित हुए थे।
(2) 1968 की ओलंपिक घटना के नागरिक आंदोलन में पश्चात् तेजी आई और विश्व के सभी देशों की दृष्टि में अमेरिका का वर्ण-विभेद उजागर हो गया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप और आंदोलन के कारण वहाँ अब नीग्रो वंशजों को समान राजनैतिक अधिकार दिए गए हैं। संक्षेप में यह कहा जा सकता है कि राजनैतिक दृष्टि से भले ही उन युवकों के कृत्य को सम्मान दिया गया हो लेकिन व्यष्टि स्तर पर उन्होंने खेलभावना को दूषित किया इसलिए उनकी रूह या आत्मा सान होसे विश्वविद्यालय के प्रांगण में बनाए गए उनके बुतों में आज भी कैद है।
प्रश्न 5. उत्तरी आयरलैंड तथा नीदरलैंड प्रत्येक के सामाजिक समूहों की दो विशेषताएँ लिखें।
उत्तर- (1) दोनों ही ईसाई बहुल देश हैं लेकिन यहाँ के लोग प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक खेमें में बँटे हैं।
(2) उत्तरी आयरलैंड में वर्ग और धर्म के बीच गहरी समानता है। वहाँ का कैथोलिक समुदाय बहुत गरीब है। लम्बे समय से उसके साथ भेदभाव होता आया है।
(3) नीदरलैंड में वर्ग और धर्म के बीच ऐसा मेल दिखाई नहीं देता। वहाँ कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट, दोनों में गरीब और अमीर हैं।
(4) परिणाम यह है कि उत्तरी आयरलैंड में साम्प्रदायिक दंगे हुए अर्थात् कैथोलिकों और प्रोटेस्टेंटों के बीच भारी मार-काट चलती रही है, पर नीदरलैंड में ऐसा नहीं होता ।
प्रश्न 6. मार्टिन लूथर किंग जूनियर पर एक टिप्पणी लिखिए।
उत्तर- 1. शक्तिशाली नेता-मार्टिन लूथर किंग जूनियर संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिक अधिकार आंदोलन के एक शक्तिशाली नेता थे।
2. अहिंसा के पुजारी-मार्टिन महात्मा गाँधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित थे। वे अहिंसा के प्रबल समर्थक थे। मार्टिन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में पृथकतावाद और नस्ली भेदभाव के विरुद्ध जोरदार किन्तु अहिंसात्मक आंदोलन आरंभ किया अंततः देश में पृथकतावाद का अंत हुआ।
3. अश्वेत लोगों को समान अधिकार प्राप्त कराने के लिए आंदोलन चलाया-अश्वेत लोगों का नाम मतदाता-सूची में शामिल करने के लिए आंदोलन चलाया गया। इस आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों को अनेक कष्टों का सामना करना पड़ा।
4. कानूनी अधिकारों का दर्जा प्राप्त कराया-आंदोलनकारियों ने वाशिंगटन में 1963 ई. में एक विशाल रैली का आयोजन किया। अंततः आंदोलनकारियों ने नागरिक अधिकारों में कानूनी अधिकारों का दर्जा प्राप्त कर लिया। देश में काली शक्ति वाले आंदोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया। 1968 ई. में मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या कर दी गयी। इसके बाद नवयुवकों और बुद्धिजीवियों के गुट ने वियतनाम के युद्ध के विरुद्ध एक शक्तिशाली आंदोलन किया। बाद शुरू में इस आंदोलन ने विश्व-शान्ति, निःशस्त्रीकरण और पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों का व्यापक विश्लेषण किया।
0 Comments