अतिलघु उत्तरीय प्रश्न ? (2 अंक)
प्रश्न 1. अमेरिकी समाज के दो सामाजिक विभाजन कौन से हैं?
उत्तर-अमेरिकी समाज के दो सामाजिक विभाजन हैं-
(1) अश्वेत अमेरिकी समाज, (2) श्वेत अमेरिकी समाज।
प्रश्न 2.भारत में सामाजिक विभाजन का क्या आधार है?
उत्तर—भारत में सामाजिक विभाजन का आधार सामाजिक भिन्नता तथा सांस्कृतिक विभिन्नता है।
प्रश्न3.टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस में दो समानताएँ बताइए।
उत्तर-(1) दोनों ही एफ्रो-अमेरिकी थे।
(2) दोनों ने मैक्सिको ओलंपिक में क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक जीते थे।
प्रश्न 4.अल्पसंख्यक वर्ग का क्या अर्थ है?
उत्तर-अल्पसंख्यक वर्ग उन वर्गों को कहा जाता है जिनकी सदस्य संख्या देश की आधी जनसंख्या से कम हो।
प्रश्न 5.अश्वेत शक्ति आंदोलन क्या था?
उत्तर-यह एक ऐसा आंदोलन था जिसका उद्देश्य अश्वेत लोगों के विरुद्ध होने वाले नस्ल पर आधारित भेदभाव को समाप्त कराना था। मार्टिन लूथर किंग इस आंदोलन के मुख्य नेता थे।
प्रश्न 6.सामाजिक विभाजन का क्या अर्थ है?
उत्तर-सामाजिक विभाजन का अर्थ है समाज का जाति, धर्म, भाषा, लिंग अथवा क्षेत्र आदि के आधार पर विभाजन करना।
प्रश्न 7.सामाजिक विभिन्नता से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-सामाजिक विभिन्नता का अर्थ वे परिस्थितियाँ हैं जहाँ सामाजिक,
आर्थिक अथवा जातीय असमानता के आधार पर लोगों के बीच भेदभाव किया जाता है।
प्रश्न 8.एफ्रो-अमेरिकी से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-एफ्रो अमेरिकन, अश्वेत शब्द उन अफ्रीकी लोगों के वंशजों के लिए प्रयुक्त होता है जिन्हें 17वीं सदी से लेकर 19वीं सदी की शुरुआत तक अमेरिका में गुलाम बनाकर लाया गया था।
प्रश्न 9.नस्लभेद से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-किसी देश या समाज में नस्ल के आधार पर कुछ लोगों को नीचा या हीन समझना नस्लभेद कहलाता है।
प्रश्न 10.रंगभेद से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-रंग के आधार पर भेदभाव करना अर्थात् जहाँ श्वेत और अश्वेत लोग रहते थे वहाँ अश्वेतों के साथ बुरा व्यवहार किया जाता था। जैसे— दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीति अपनाई गई और अश्वेतों को सभी अधिकारों से वंचित रखा गया।
प्रश्न 11. मैक्सिको ओलंपिक खेल में किन दो खिलाड़ियों ने अमेरिका में चल रहे नस्लवाद का विरोध किया था?
उत्तर- टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस
प्रश्न 12. यूगोस्लाविया का विभाजन क्यों हुआ?
उत्तर-धार्मिक और जातीय विभाजन के आधार पर शुरू हुई राजनीतिक होड़ में यूगोस्लाविया कई टुकड़ों में बँट गया।
प्रश्न 13. अमेरिका में नागरिक सुधार आंदोलन क्या था?
उत्तर—मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में 1954 से नागरिक अधिकार आंदोलन को चलाया गया था। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य एफ्रो-अमेरिकी लोगों के विरुद्ध होने वाले नस्ल आधारित भेदभाव को मिटाना था। यह आंदोलन अहिंसक था।
प्रश्न 14. विभाजित समाज से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-एक ऐसा समाज जिसमें सामुदायिक, सांस्कृतिक या जातीय विभिन्नताएँ बहुत गहरी होती हैं।
प्रश्न 15. आस्ट्रेलियाई धावक पीटर नार्मन ने अमेरिकी अश्वेत धावक कार्लोस और स्मिथ को किस प्रकार अपना समर्थन दिया था?
उत्तर-आस्ट्रेलियाई धावक पीटर नार्मन ने पुरस्कार समारोह में अपनी जर्सी पर मानवाधिकार का बिल्ला लगाकर कार्लोस और स्मिथ के प्रति अपना समर्थन जताया।
प्रश्न 16. सन् 1968 ई. में ओलंपिक खेलों का आयोजन कहाँ हुआ था?
उत्तर—मैक्सिको में।
प्रश्न 17. अश्वेत अमेरिकी किसे कहा जाता है?
उत्तर-वे जो अफ्रीका से लाए गए दासों की सन्तान हैं और अब वे अमेरिका में रह रहे हैं, उन्हें अश्वेत अमेरिकन कहा जाता है।
प्रश्न 18. टॉमी स्मिथ तथा जॉन कार्लोस ने बिना जूता पहने जुराब में अपना पदक क्यों ग्रहण किया था?
उत्तर-अमेरिका में काले लोगों की गरीबी एवं नस्लवादी भेद-भाव की ओर विश्व का ध्यान आकर्षित करने के लिए
प्रश्न 19.पीटर नार्मन कौन था?
उत्तर-पीटर नार्मन आस्ट्रेलियाई धावक था। उसने 1968 में हुए मैक्सिको ओलंपिक मुकाबले में 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था।
प्रश्न 20. स्मिथ और कार्लोस का ओलंपिक पदक वापस क्यों ले लिया गया?
उत्तर-ओलंपिक संघ ने उन्हें राजनीतिक बयान देकर ओलंपिक भावना का उल्लंघन करने का दोषी माना था।
प्रश्न 21. अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन कितने वर्ष तक चलता रहा?
उत्तर—अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन 14-15 वर्ष तक, 1954 से 1968 के मध्य तक चलता रहा।
प्रश्न 22. श्रीलंका में किस तरह के सामाजिक विभेद हैं?
उत्तर-भाषाई एवं धार्मिक।
प्रश्न 23. अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन किस अश्वेत नेता की अगुवाई में चलाया गया ?
उत्तर-मार्टिन लूथर किंग जूनियर।
प्रश्न 24. विश्व के कौन-से देश में समरूप समाज है?
उत्तर-जर्मनी और स्वीडन में। जहाँ मोटे तौर पर अधिकतर लोग एक ही नस्ल और संस्कृति के हैं।
प्रश्न 25. अमेरिका के नागरिक अधिकार आंदोलन का मुख्य उद्देश्य
क्या था?
उत्तर— नस्ल आधारित भेदभाव को मिटाना।
0 Comments