Header Ads Widget

Latest

6/recent/ticker-posts

up board civics Class 10 Chapter 7 | लोकतंत्र के परिणाम | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

 



अतिलघु उत्तरीय प्रश्न ?


प्रश्न 1. लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में आर्थिक असमानता क्यों बढ़ती है? संक्षेप में लिखिए।


उत्तर- लोकतांत्रिक व्यवस्था में हम आर्थिक असमानता को बढ़ता हुआ पाते हैं। देश की आय का एक बड़ा हिस्सा मुट्ठीभर लोगों के हाथ में केन्द्रित रहता है, जबकि समाज का एक बड़ा वर्ग जीवन-निर्वाह के साधनों से भी वंचित रहता है। इस व्यवस्था में साधन संपन्न लोगों को आगे बढ़ने से रोका नहीं जा सकता। ऐसे में असमानता बढ़ती जाती है। 



अश्न 2.आर्थिक समानता का अर्थ बताएँ।


उत्तर-किसी भी देश में होने वाली आय का वितरण इस प्रकार हो जिससे सभी को उसका बराबर लाभ मिले और सभी लोग बेहतर जीवन गुजार सकें। इस स्थिति को आर्थिक समानता कहते हैं।


प्रश्न 3. आर्थिक असमानता का अर्थ बताएँ ।


उत्तर-किसी देश की कुल आय का अधिकांश भाग मुट्ठी भर लोगों के पास हो तथा समाज के अन्य लोग जीवन-बसर करने के लिए काफी कम साधन प्राप्त कर सकें तथा उनकी आमदनी भी कम हो, यह स्थिति आर्थिक असमानता कहलाती है।


प्रश्न 4. वैध शासन का अर्थ बताएँ।


उत्तर-वह शासन व्यवस्था जो कुछ नियमों और कानूनों के आधार पर काम करे।


 प्रश्न 5. तानाशाही शासन व्यवस्था से क्या तात्पर्य है?


उत्तर—एक ऐसी शासन व्यवस्था जिसमें एक व्यक्ति या एक दल का शासन हो। उसी का आदेश कानून माना जाए, लोगों को अपने विचार व्यक्त करने, अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार न हो, यह व्यवस्था तानाशाही कहलाती है।


प्रश्न 6. लोकतांत्रिक व्यवस्था राजनीतिक समानता पर क्यों आधारित होती है?


उत्तर—लोकतंत्र में सभी व्यक्ति समान रूप से प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। तथा सभी को राजनीतिक क्षेत्र में परस्पर बराबरी का दर्जा मिलता है। इसे राजनीतिक समानता कहते हैं।


प्रश्न 7. लोकतंत्र क्या है? इसकी कोई एक विशेषता लिखिए।


उत्तर— एक ऐसी शासन व्यवस्था जिसमें जनता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करती है। ये प्रतिनिधि जनता के हितों को ध्यान में रखकर कानून बनाते हैं तथा जनता की इच्छा तक अपने पद पर रहते हैं। समानता लोकतंत्र का मुख्य आधार है।


प्रश्न 8.लोकतंत्र को तानाशाही से अच्छी सरकार क्यों कहा जाता है ? कोई दो कारण बताइए ।


उत्तर-(i) लोकतंत्र में सरकार उत्तरदायी होती है और उसके निरंकुश या अत्याचारी बनने की संभावना नहीं होती।


(ii) लोकतंत्र में नागरिकों के अधिकार तथा स्वतंत्रताएँ सुरक्षित रहती हैं।



प्रश्न 9.किन्हीं दो देशों के नाम बताइए जहाँ पर लोकतंत्र मजबूत (दृढ़) और सफल है।


उत्तर-इंग्लैण्ड तथा संयुक्त राज्य अमेरिका।




प्रश्न 10. किस देश ने अपनी सामाजिक विभिन्नताओं को सफलतापूर्वक ढंग से हल कर लिया है?


उत्तर-बेल्जियम। क्योंकि उन्होंने अपनी सामाजिक विभिन्नता को डच, फ्रेंच और जर्मन में समान अधिकार प्रदान किये।



प्रश्न 11. भारतीय लोकतंत्र की दो विशेषताएं लिखिए। (2020 OA)


उत्तर-(i)समानता लोकतंत्र का मुख्य आधार है।


(ii) लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों को सामाजिक, राजनीतिक तथा आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त होती है।



Post a Comment

0 Comments