सत्ता की साझेदारी प्रश्न उत्तर,सत्ता की साझेदारी,सत्ता की साझेदारी सत्ता की साझेदारी,सता की साझेदारी,सत्ता की साझेदारी class 10,सत्ता की साझेदारी के रूप,सत्ता की साझेदारी कक्षा 10,सत्ता की साझेदारी क्लास 10th,सत्ता की साझेदारी 10th क्लास,सत्ता की साझेदारी 10th क्लास mcq,class 10 civics chapter 1 सत्ता की साझेदारी,लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी,सत्ता की साझेदारी क्यों जरूरी है,सत्ता की साझेदारी के प्रश्न उत्तर,सत्ता की साझेदारी पाठ के प्रश्न उत्तर,
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न ?
प्रश्न 1. एशिया के उन दो देशों के नाम बताइए जिनमें दो भाषाई और जातीय समूहों में संघर्ष था?
उत्तर- श्रीलंका और लेबनान ।
प्रश्न 2. बेल्जियम में कौन-कौन सी भाषाएँ बोली जाती हैं?
उत्तर-डच, फ्रेंच और जर्मन ।
प्रश्न 3. श्रीलंका के कई तमिलों को भारतीय तमिल क्यों कहा जाता है?
उत्तर-उन्हें भारतीय तमिल इसलिए कहा जाता है क्योंकि वे औपनिवेशिक शासनकाल में बागानों में काम करने के लिए भारत से लाए गए लोगों की संतान हैं।
प्रश्न 4. सत्ता की साझेदारी का क्या अर्थ है?
उत्तर-सत्ता की साझेदारी का अर्थ है— सरकार के विभिन्न अंगों के बीच शक्ति का विभाजन या विभिन्न स्तरों पर सरकार में शक्तियों का विभाजन ।
प्रश्न 5. सत्ता का क्षैतिज विभाजन क्या है?
उत्तर-सत्ता के क्षैतिज विभाजन का अर्थ है-सरकार के विभिन्न अंगों विधायिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका के बीच शक्ति का विभाजन। सरकार के विभिन्न अंग एक ही स्तर पर रहते हुए अपनी-अपनी शक्ति का प्रयोग करते हैं।
प्रश्न 6. सत्ता का ऊर्ध्वाधर विभाजन क्या है?
उत्तर-इस व्यवस्था में सत्ता का विभाजन सरकार के विभिन्न स्तरों—केंद्रीय, प्रांतीय तथा स्थानीय स्तर के बीच किया जाता है।
प्रश्न 7.बहुसंख्यकवाद से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-वह व्यवस्था जिसमें देश में रहने वाला बहुसंख्यक समुदाय अपने मनचाहे ढंग से शासन करे और इसके लिए वह अल्पसंख्यक समुदाय की जरूरत या इच्छाओं की अवहेलना करे बहुसंख्यकवाद कहलाता है।
प्रश्न 8.श्रीलंका की आबादी में किन-किन जाति समूह के लोग रहते हैं?
उत्तर-श्रीलंका की आबादी में 74% सिंहली, 11% तमिल, 8% ईसाई तथा 7% मुसलमान समुदाय के लोग रहते हैं।
प्रश्न 9. श्रीलंका में बहुसंख्यकवाद से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- श्रीलंका के सिंहली समुदाय के नेताओं ने अपनी बहुसंख्या के बल पर शासन पर प्रभुत्व जमाना चाहा। इस वजह से लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार ने सिंहली समुदाय की प्रभुता कायम करने के लिए अपनी बहुसंख्यक परस्ती के तहत कई कदम उठाए।
प्रश्न 10. लेबनान में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपप्रधानमंत्री और संसद के अध्यक्ष किस-किस समुदाय से चुने जाते हैं?
उत्तर-लेबनान में राष्ट्रपति ईसाई कैथोलिक ही होना चाहिए। सिर्फ सुन्नी मुसलमान ही प्रधानमंत्री हो सकता है। उपप्रधानमंत्री का पद आर्थोडॉक्स ईसाई और संसद के अध्यक्ष का पद शिया मुसलमान के लिए तय किया गया है।
प्रश्न 11. नियंत्रण और संतुलन की व्यवस्था से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-ऐसी लोकतांत्रिक व्यवस्था जिसमें न्यायपालिका की नियुक्ति कार्यपालिका करती है पर न्यायपालिका ही कार्यपालिका पर और विधायिका द्वारा बनाए गए कानूनों पर अंकुश रखती है। इस व्यवस्था को नियंत्रण और संतुलन की व्यवस्था भी कहते हैं।
प्रश्न 12. सामुदायिक सरकार से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-एक ऐसी सरकार जो एक समुदाय द्वारा चुनी जाती है। बेल्जियम में डच, फ्रेंच और जर्मन वाले समुदाय के लोग चाहे वे जहाँ भी रहते हों, इस सरकार को चुनते हैं। इस सरकार को संस्कृति, शिक्षा और भाषा जैसे मसलों पर फैसला लेने का अधिकार है।
प्रश्न 13. युक्तिपरक से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-ऐसा फैसला जिसमें विवेक के आधार पर हानि-लाभ का हिसाब लगाकर फैसला किया जाता है, युक्तिपरक कहलाता है।
प्रश्न 14. सत्ता की साझेदारी से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-किसी देश में शासन करने की शक्ति का समाज के अलग-अलग समुदायों, वर्गों या लोगों में बँटवारा सत्ता की साझेदारी कहलाता
प्रश्न 15. एथनीक या जातीय से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-ऐसा सामाजिक विभाजन जिसमें हर समूह अपनी-अपनी संस्कृति को अलग मानता है यानी यह साझी संस्कृति पर आधारित सामाजिक विभाजन है।
प्रश्न 16. गृहयुद्ध से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-जिस देश में सरकार विरोधी समूहों की हिंसक लड़ाई ऐसा रूप कि वह युद्ध-सा लगे तो उसे गृहयुद्ध कहा जाता है।
प्रश्न 17. भारत के दो पड़ोसी देशों के नाम बताइए।
उत्तर-नेपाल और भूटान भारत के दो पड़ोसी देश हैं। इसके अतिरिक्त चीन, म्यांमार, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं।
0 Comments