यह ब्लॉग पोस्ट अर्थशास्त्र के पहले अध्याय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों और उत्तरों को शामिल करती है, जो यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए उपयोगी हो सकते हैं। यह पोस्ट अर्थशास्त्र की परिभाषा और महत्व, व्यक्तिगत और सामूहिक उत्पादन के बीच अंतर और अन्य मौलिक अवधारणाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करती है। इस पोस्ट में प्रदान किए गए प्रश्नों और उत्तरों को पढ़कर और अध्ययन करके, छात्र अर्थशास्त्र की बेहतर समझ प्राप्त कर सकते हैं और यूपी बोर्ड परीक्षा में सफलता के अवसरों को बढ़ा सकते हैं।
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न ?
प्रश्न 1. मानव विकास से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-मानव विकास का अर्थ है एक व्यक्ति का इस प्रकार से विकास किया जाए कि वह अपनी प्रतिभा के अनुसार सृजनात्मक जीवन बिता सके।
प्रश्न 2.विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट 2017 के अनुसार भारत की स्थिति क्या है?
उत्तर—विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट 2017 के अनुसार भारत निम्न आय वर्ग वाला देश है। प्रति व्यक्ति आय केवल US $ 1820 है।
प्रश्न 3. मानवीय विकास सूचकांक में भारत का क्रमांक कौन-सा है?
उत्तर— मानवीय विकास सूचकांक 2017 में भारत का स्थान 130वाँ है।
प्रश्न 4. निवल उपस्थिति अनुपात से क्या तात्पर्य है?
उत्तर — 6-10 वर्ष की आयु के स्कूल जाने वाले कुल बच्चों का उस आयु वर्ग के कुल बच्चों के साथ प्रतिशत निवल उपस्थिति अनुपात कहलाता है।
प्रश्न 5.मानव विकास सूचकांक से क्या तात्पर्य है?
'उत्तर-संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा रखा गया एक ऐसा मापदंड जिसके द्वारा विश्व के विभिन्न देशों का सामाजिक तथा आर्थिक उपलब्धियों के आधार पर स्थान निर्धारित किया जाता है।
प्रश्न 6. शिशु मृत्यु-दर से क्या तात्पर्य है?
उत्तर—प्रतिवर्ष प्रति 1000 जीवित बच्चों में से एक वर्ष की आयु से पहले मृत्यु को प्राप्त बच्चों का अनुपात शिशु मृत्यु दर कहलाता है।
प्रश्न 7. एक देश के लोगों द्वारा तीन इच्छित सामाजिक उद्देश्य बताइए।
उत्तर- (1) सामान्य व्यवहार, (2) सामाजिक शांति एवं सुरक्षा, (3) दूसरे लोगों द्वारा सम्मान।
प्रश्न 8. प्रतिव्यक्ति आय से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-एक देश के सामान्य निवासियों द्वारा अर्जित आय को प्रतिव्यक्ति आय कहते हैं।
प्रश्न 9.धारणीय विकास से क्या तात्पर्य है?
अथवा धारणीयता का विषय विकास के लिए क्यों आवश्यक है?
उत्तर- देश का आर्थिक विकास तो हो, लेकिन पर्यावरण में किसी प्रकार की क्षति न पहुँचे और न ही आने वाली पीढ़ी को किसी तरह की दिक्कत का सामना करना पड़े।
प्रश्न 10. आर्थिक विकास से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-आर्थिक विकास वह परिस्थिति है जिसमें कोई देश अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में इतनी प्रगति करे, जो कि उसकी जनसंख्या वृद्धि दर से अधिक हो।
प्रश्न 11. राष्ट्रीय आय से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-एक लेखा वर्ष में, देश के अंदर सभी आर्थिक क्रियाओं से प्राप्त आय में जब विदेशों से प्राप्त आय को जोड़ते हैं तो राष्ट्रीय आय प्राप्त होती है।
प्रश्न 12. मानव विकास के लिए साक्षरता क्यों अनिवार्य है?
उत्तर-साक्षरता से मानव क्षमताओं में वृद्धि होती है, जिससे मानव कुशल हो जाते हैं। इसलिए साक्षरता को मानव विकास का एक महत्त्वपूर्ण तत्त्व माना जाता है।
प्रश्न 13.भारत में महिला सशक्तीकरण का मुख्य बिंदु क्या है?
उत्तर- भारत में महिला सशक्तीकरण का मुख्य बिंदु 'विकास' है।
प्रश्न 14.किन दो उपायों से आर्थिक संवृद्धि को प्रस्तुत किया जा सकता है?
उत्तर-(1) सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि से, (2) औसत सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि से।
प्रश्न 15. वयस्क शिक्षित दर क्या है?
उत्तर-15 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग, जो अपने दैनिक जीवन में कुछ छोटे एवं सरल विवरणों को पढ़ एवं लिख सकते हैं, उन लोगों की दर या प्रतिशत को वयस्क शिक्षित दर कहते हैं।
प्रश्न 16. किसी देश के लोगों द्वारा इच्छित तीन आर्थिक लक्ष्य बताइए।
उत्तर- (1) नियमित रोजगार, (2) उचित मजदूरी, (3) अपनी फसलों या उत्पादों के लिए उपयुक्त कीमतें ।
प्रश्न 17. केरल में अन्य राज्यों की तुलना में शिशु मृत्यु दर कम क्यों है?
उत्तर— केरल में अन्य राज्यों की तुलना में साक्षरता पूरे देश की तुलना में सर्वाधिक है। साक्षरता के कारण लोगों में स्वास्थ्य और जीवन के प्रति जागरूकता है। ऐसे में केरल के लोग शिशु मृत्यु-दर को नियंत्रित करने के प्रति जागरूक हैं।
प्रश्न 18. औसत आय का अर्थ लिखिए।
उत्तर—एक देश की कुल आय को उसकी जनसंख्या से विभाजित करने पर प्राप्त होने वाली आय को औसत आय कहते हैं।
0 Comments