Header Ads Widget

Latest

6/recent/ticker-posts

अर्थशास्त्र अध्याय 1 विकास: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न और जवाब


अर्थशास्त्र अध्याय 1 विकास परीक्षा में बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस अध्याय में विभिन्न पहलुओं से संबंधित विषयों का विवरण होता है, जैसे कि अर्थव्यवस्था के विकास के तीन मुख्य क्षेत्र, अर्थव्यवस्था के कारक, औद्योगिक विकास, आदि। इस अध्याय के लिए एमसीक्यू प्रश्न बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इस ब्लॉग पोस्ट में, मैं इस अध्याय से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण MCQ प्रश्नों और जवाबों को शामिल करूंगा जो आपकी यूपी बोर्ड परीक्षा में आपकी मदद करेंगे।





      बहुविकल्पीय प्रश्न ?



1.निम्नलिखित में से किस देश का क्रमांक मानव विकास सूचकांक में भारत से ऊँचा है?


(क) पाकिस्तान

(ख) नेपाल 

(ग) बांग्लादेश

(घ) श्रीलंका


उत्तर—(घ) श्रीलंका



2.निम्नलिखित देशों में से मानव विकास सूचकांक (HDI) के लिहाज से किस देश की स्थिति अन्य से बेहतर है?


(क) बांग्लादेश 

(ख) नेपाल

(ग) पाकिस्तान

(घ) म्यांमार


उत्तर–(घ) म्यांमार 



3. मानव विकास सूचकांक के प्रमुख मापदंड क्या हैं?


.(क) निवल उपस्थिति अनुपात, साक्षरता दर

(ख) जीने की आयु या जीवन प्रत्याशा

(ग) शिशु मृत्यु दर, प्रति व्यक्ति आय

(घ) उपर्युक्त सभी


उत्तर—(घ) उपर्युक्त सभी



4. देश में उत्पादित वस्तुओं तथा सेवाओं का कुल मूल्य तथा विदेशों से प्राप्त शुद्ध आय के जोड़ को क्या कहा जाता है?


(क) प्रति व्यक्ति आय

(ख) राष्ट्रीय आय

(ग) औसत आय

(घ) विकास में वृद्धि


उत्तर- (ख) राष्ट्रीय आय



5.भारत के किस राज्य में शिशु मृत्यु दर निम्नतम है?


(क) केरल

(ख) बिहार

(ग) पंजाब

(घ) हरियाणा


उत्तर—(क) केरल



6.निम्नलिखित में से किस संगठन ने मानव विकास रिपोर्ट तैयार

की?


(क) विश्व बैंक

(ख) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

(ग) संयुक्त राष्ट्र संघ

(घ) यू.एन.डी.पी.


उत्तर—(घ) यू.एन.डी.पी.


7.आर्थिक सर्वेक्षण 2017-18 के अनुसार केरल में शिशु मृत्यु दर प्रतिवर्ष 1000 व्यक्ति (2016) कितनी थी?


(क) 10

(ख) 20

(ग) 30

(घ) 32


उत्तर- (क) 10


8. 'टाउथ' साधारणतया लोगों की इच्छा क्या होती है?


(क) अधिक आय

(ग) उच्च पद की इच्छा

(ख) मौलिक अधिकार

(घ) उपरोक्त सभी


उत्तर—(क) अधिक आय



9.निम्नलिखित में से किसे औसत आय भी कहा जाता है?


(क) राष्ट्रीय आय

(ख) प्रति व्यक्ति आय

(ग) कुल आय

(घ)उपरोक्त सभी


उत्तर—(ख) प्रति व्यक्ति आय



10. 6-10 वर्ष की आयु के स्कूल जाने वाले कुल बच्चों का उस आयु वर्ग के कुल बच्चों के साथ प्रतिशत क्या कहलाता है?


(क) साक्षरता दर

(ग) आयु संरचना

(ख) निवल उपस्थिति अनुपात

(घ)उपरोक्त में से कोई नहीं


उत्तर—(ख) निवल उपस्थिति अनुपात


11. प्रति व्यक्ति आय से क्या तात्पर्य है?


क) एक देश के आधे से अधिक सामान्य निवासियों द्वारा अर्जित आय

(ख) राष्ट्रीय आय में जनसंख्या को भाग देकर प्राप्त आय

(ग) एक देश की वस्तुओं और सेवाओं से अर्जित आय 

(घ) उपरोक्त सभी


उत्तर—(ख) राष्ट्रीय आय में जनसंख्या को भाग देकर प्राप्त आय


12.सामान्यतः किसी देश का विकास किस आधार पर निर्धारित किया जा सकता है—


(क) प्रतिव्यक्ति आय

(ख) औसत साक्षरता स्तर

(ग) लोगों की स्वास्थ्य स्थिति

(घ) उपरोक्त सभी


उत्तर—(घ) उपरोक्त सभी


. 13. निम्नलिखित पड़ोसी देशों में से मानव विकास के लिहाज से किस देश की स्थिति भारत से बेहतर है?


(क) बांग्लादेश

(ख) श्रीलंका

(ग) नेपाल

(घ) पाकिस्तान


उत्तर- (ख) श्रीलंका



14. निम्न में से किस राज्य की प्रति व्यक्ति आय सर्वाधिक है-


(क) हरियाणा

(ख) बिहार

(ग) राजस्थान

(घ) मेघालय



उत्तर—(क) हरियाणा



15. निर्धनता का सर्वाधिक प्रकोप वाले राज्य कौन से हैं?


(क) बिहार व मध्य प्रदेश

(ख) बिहार व झारखंड

(ग) बिहार व ओडिशा

(घ) बिहार व उत्तर प्रदेश


उत्तर- (ग) बिहार व ओडिशा



16.भारत की राष्ट्रीय आय का मुख्य स्रोत है-


(क) सेवा क्षेत्र

(ख) कृषि क्षेत्र

(ग) उद्योग क्षेत्र

(घ) व्यापार क्षेत्र


उत्तर—(क) सेवा क्षेत्र



17.भारत के किस राज्य में गरीबी का प्रतिशत सबसे अधिक है?


(क) छत्तीसगढ़

(ख) बिहार

(ग) ओडिशा

(घ) झारखंड


उत्तर- (ग) ओडिशा


18. विकास को मापने हेतु आप के अतिरिक्त अन्य कौन से मापदंड हैं?

(क) स्वास्थ्य

(ख) प्रति व्यक्ति आय

(ग) साक्षरता दर

(घ) उपर्युक्त सभी


उत्तर—(घ) उपर्युक्त सभी



Post a Comment

0 Comments