अतिलघु उत्तरीय प्रश्न ?
प्रश्न 1.जन-सामान्य हित-समूह से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-ऐसा संगठन जो समाज के किसी एक तबके के ही हितों का प्रतिनिधित्व नहीं करते बल्कि सर्वसामान्य हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं। जैसे—फेडेकोर और बामसेफ ।
प्रश्न 2.वर्ग विशेष हित-समूह से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-वर्ग विशेष हित-समूह अमूमन समाज के किसी खास हिस्से अथवा समूह के हितों को बढ़ावा देना चाहते हैं। इसके उदाहरण मजदूर • संगठन, व्यावसायिक संघ आदि प्रमुख हैं।
प्रश्न 3.प्रमुख हित-समूह क्या है?
उत्तर-जब एक ही आर्थिक हितों वाले लोग अपना संगठन बनाते हैं तब उसे हित-समूह कहते हैं। जैसे—मजदूर संगठन, व्यापारिक संघ और पेशेवरों के संघ।
प्रश्न 4.दबाव समूह क्या है?
उत्तर—एक ही आर्थिक हितों वाले संगठन जब अपनी माँगें पूरी कराने के लिए सरकार पर दबाव डालने लगे तो हित-समूह दबाव समूह बन जाते हैं।
प्रश्न 5.फेडेकोर क्या है?
उत्तर-बोलिविया के कोचबंबा शहर में पानी के निजीकरण के खिलाफ बोलिविया में जो आंदोलन चला उसकी अगुवाई फेडेकोर नामक संगठन ने की।
प्रश्न 6.लोक कल्याणकारी समूह किसे कहते हैं?
उत्तर-ऐसे संगठन जो समाज के किसी एक तबके के ही हितों का प्रतिनिधित्व नहीं करते बल्कि सर्वसामान्य हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं इसलिए इसे लोक कल्याणकारी समूह कहते हैं ।
प्रश्न 7.आंदोलन की विशेषताएँ बताएँ।
उत्तर-आंदोलन की विशेषताएँ
(1) आंदोलनों में संगठन ढीला-ढाला होता है।
(2) आंदोलनों में फैसले अनौपचारिक ढंग से लिए जाते हैं। (3) आंदोलन जनता की स्वतः स्फूर्त भागीदारी पर निर्भर होते हैं।
प्रश्न 8. डी.एम.के. और ए.आई. ए.डी.एम.के. जैसी पार्टियाँ किस प्रकार अस्तित्व में आईं?
उत्तर-1930 और 1940 के दशक में तमिलनाडु में समाज सुधार आंदोलन चले थे। डी.एम.के. और ए.आई. ए.डी.एम.के. जैसी पार्टियाँ इसी समाज सुधार आंदोलन का परिणाम थीं।
प्रश्न 9.असम गण परिषद् पार्टी किस प्रकार अस्तित्व में आई?
उत्तर—असम में बांग्लादेशी और बाहरी राज्यों के निवास करने वाले लोगों के खिलाफ छात्रों द्वारा एक आंदोलन चलाया गया। यह आंदोलन बाद में असम गण परिषद् पार्टी के रूप में अस्तित्व में आया।
प्रश्न 10. बोलिविया के कोचबंबा शहर में जल युद्ध क्यों शुरू हुआ था?
उत्तर-बोलिविया सरकार ने कोचबंबा शहर में जलापूर्ति के अधिकार एक बहुराष्ट्रीय कंपनी को बेच दिए। इस कंपनी ने आनन-फानन में पानी की कीमत में चार गुना इजाफा कर दिया जिससे लोगों में असंतोष फैल गया।
प्रश्न 11. बोलिविया में हुए जनसंघर्ष के मुख्य परिणाम क्या थे?
उत्तर—(1) बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के साथ होने वाले करार रद्द हो गए।
(2) जलापूर्ति नगरपालिका को सौंपना पड़ा।
(3) फिर से पुरानी दरें लागू की गईं।
प्रश्न 12. बामसेफ क्या है?
उत्तर—यह किस तरह का अभियान चलाता है? यह सरकारी कर्मचारियों का संगठन है जो जातिगत भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाता है। यह संगठन जातिगत भेदभाव के शिकार अपने सदस्यों की समस्याओं को देखता है।
प्रश्न 13. माओवादी से आप क्या समझते हैं?
उत्तर—चीनी क्रांति के नेता माओ की विचारधारा को मानने वाले साम्यवादी। माओवादी, मजदूरों और किसानों के शासन को स्थापित करने के लिए सशस्त्र क्रांति के द्वारा सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते हैं।
प्रश्न 14. नेपाल का सेवन पार्टी एलायंस क्या था?
उत्तर-नेपाल की संसद की सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने एक 'सेवन पार्टी' एलायंस बनाया और एक आंदोलन शुरू किया जिसका लक्ष्य शासन की बागडोर राजा के हाथ से लेकर दोबारा जनता के हाथों में सौंपना था।
प्रश्न 15.संवैधानिक राजतन्त्र का क्या अर्थ है?
उत्तर—संवैधानिक राजतन्त्र ऐसी सरकार है जिसमें राज्य का मुखिया राजा होता है पर उसके पास नामपात्र की शक्तियाँ होती हैं।
प्रश्न 16. कौन-सा संघर्ष नेपाल के लोकतंत्र के लिए दूसरा आंदोलन कहा जाने लगा है?
उत्तर- अप्रैल 2006 में लोकतंत्र के लिए संघर्ष।
0 Comments